भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा शुरू, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिखाई हरी झंडी

National

फेरी सेवा का किराया कितना होगा?

मिली जानकारी के मुताबिक अगर किसी भारतीय को यहां से श्रीलंका जाना है तो उसे 7670 रुपये चुकाने होंगे जिसमें 6500 किराया और 18 फीसदी जीएसटी शामिल है। हालांकि आज इसका टिकट 2800 रुपये तय किया गया है। मतलब तय टिकट में 75 फीसदी की कटौती की गई है। आप इस फेरी सर्विस से तमिलनाडु से श्रीलंका मात्र 3 घंटे में पहुंच जाएंगे।

फेरी सर्विस से किसे होगा फायदा?

दोनों देशों के बीच इस फेरी सर्विस से होने वाले फायदे पर पीएम मोदी ने कहा कि इस नौका सेवा के शुरू होने से दोनों देशों के युवाओं के लिए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और लोगों से संबंधों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पट्टिनाप्पलाई और मणिमेकलाई जैसे संगम युग का साहित्य भारत और श्रीलंका के बीच चलने वाले नावों और जहाजों के बारे में भी बताता है।

भारत-श्रीलंका के संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं। अब इस सेवा के शुरू होने से दोनों देशों में आर्थिक साझेदारी भी बढ़ेगी। दोनों के संबंधों को मजबूत करने में यह फेरी सेवा मील का पत्थर साबित होगी।

Compiled: up18 News