दुबई में भारतीय छात्रों और युवा उद्यमियों से बोले विदेश मंत्री जयशंकर, दुनिया को बताएं कि भारत किस तरह से आगे बढ़ रहा है..

National

क्या बोले भारतीय विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। इस पहल के जरिए देशवासियों को पिछले 10 सालों में हुई तरक्की के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें समझाया जाएगा कि देश ने क्या प्रगति की है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो हम नए भारत के बारे में बात करते हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि जब भी आप ये सब नारे सुनते हैं तो हो सकता है कि आप इसके लाभार्थी ना हों, यह फायदे असल में उन लोगों को मिलेंगे जो इसके असल में जरूरतमंद हैं, लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। यह पहलू है चंद्र मिशन, सबसे तेजी से 5जी तकनीक को भारत में लागू करना, कोवैक्सिन यह भी विकसित भारत बना रहे हैं।’

विदेश मंत्री ने कहा कि ‘इन सब चीजों का पता होना  बेहद अहम है, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेशों में पढ़ रहे हैं। आपका प्रभाव अपने परिवार या किसी छोटे समूह तक सीमित नहीं है बल्कि आप अन्य लोगों से मिलते हैं और भारत के बारे में उनके विचारों को आकार देते हैं। यह बेहद जरूरी है कि भारत कैसे तरक्की कर रहा है, इसकी जानकारी दुनिया को भी देना अहम है।’

Compiled: up18 News