आगरा: अखिल भारतीय त्यागी गालव ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन में चुनाव सम्पन्न

Press Release

अखिल भारतीय त्यागी गालव ब्राह्मण महासभा का 47वां अधिवेशन रहलई में डॉ कर्ण सिंह इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर आचार्य जगद्गुरु शंकराचार्य परंपरा दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती पीठाधीश्वर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में डॉक्टर नरेंद्र देव त्यागी कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ रणवीर त्यागी व भाजपा की किसान मोर्चा के महामंत्री सतीश त्यागी मौजूद रहे। उन्होंने सामाजिक बंधुओं से अपील की कि समाज में शिक्षा का उजियारा फैलाएं। बेटियों को पढ़ाएं। कुरीतियों को दूर भगाएं।

इसके बाद युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम त्यागी ग्वालियर को सर्व सहमति से निर्विरोध चुना गया है। छीतर प्रसाद त्यागी ने कहा कि संगठन के बतौर अध्यक्ष के तौर पर समाज के विकास व मुद्दों के लिए पद की गरिमा को बनाते हुए समाजिक सँघर्ष के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे।

मंच संचालन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सैया निवासी छीतर प्रसाद त्यागी ने किया। कार्य्रकम में सैकड़ो की संख्या में स्वजातीय बंधुओं के साथ सुरेंद्र त्यागी, सोनू त्यागी,व संचालन समिति मोजूद रहे।