झारखंड में ईडी की बड़ी कार्यवाही, रामेश्वर उरांव समेत 32 लोगों के ठिकानों पर रेड

Regional

यह छापेमारी देवघर स्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विनोद आनंद झा के पोते अभिषेक झा के आवास पर भी चल रही है। रांची से लेकर देवघर , दुमका, जामताड़ा के दर्जनों ठिकाने खंगाले जा रहे हैं।

शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके अन्य सहयोगियों के आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी छानबीन हो रही है। इनमें कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में इन लोगों की संलिप्तता पाई गई है। मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे का नाम आने के कारण उनके यहां छानबीन हो रही है। 100 से अधिक अधिकारी और जवानों को यदि ने ईडी अभियान में लगाया है।

गोड्डा में पूर्व भाजपा विधायक मनोहर टेकरीवाल के भाई के घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान को भी घेरे में लिया गया है। इतनी बड़ी कार्रवाई से झारखंड में हड़कंप मचा हुआ है।

– एजेंसी