सपनों को मिलेगा नया आयाम: बी. एस. अली की फिल्म “फर्स्ट लव…एक ड्रीम” का भव्य ऐलान, रमेश गोयल निभाएंगे मुख्य भूमिका

Entertainment

​मुंबई (अनिल बेदाग): माया नगरी मुंबई में एक और दिलचस्प सिनेमाई सफर की शुरुआत हो गई है। बी. एस. अली की आगामी हिंदी फीचर फिल्म “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” की आधिकारिक घोषणा एक भव्य समारोह में की गई। इस अवसर पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रमेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रमेश गोयल न केवल इस प्रोजेक्ट को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं, बल्कि फिल्म में एक पावरफुल किरदार भी निभाते नजर आएंगे।

​नए टैलेंट को मिला बड़ा मंच

ग्रीन वर्ल्ड मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी स्टारकास्ट है। निर्देशक माही शंकर अग्रवाल और कास्टिंग डायरेक्टर सपना मल्होत्रा व आर्यन ने देश के कोने-कोने से प्रतिभावान नए कलाकारों को चुना है।

फ़िल्म में दत्तात्रेय गाडगे, निशा उपाध्याय, आयुष जैन, नंदिनी गौतम, रोशनी मिश्रा, उनाइज़ा कुरैशी नज़र आएंगे । साथ ही डेढ़ साल के बाल कलाकार विवान बिरार ने अपनी मासूमियत से महफिल लूट ली।

​रोमांस नहीं, जुनून की कहानी है ‘फर्स्ट लव’

​फिल्म के लेखक और निर्माता बी. एस. अली ने फिल्म के शीर्षक की गहराई को समझाते हुए कहा “अक्सर लोग पहले प्यार का मतलब केवल रोमांस से जोड़ते हैं, लेकिन मेरी फिल्म में हम यह दिखाएंगे कि किसी व्यक्ति का सपना (Dream) भी उसका पहला प्यार हो सकता है। यह फिल्म जुनून और लक्ष्य के बीच के रिश्ते को परिभाषित करेगी।”

फिल्म में आधा दर्जन से अधिक कर्णप्रिय गीत होंगे, जो कहानी की रूह को छूने का काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही विभिन्न लोकेशन्स पर शुरू होने वाली है।