आगरा: पेट्रोलियम कीमतों में कमी न किये जाने से ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी

विविध

आगरा। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गिरती कच्चे तेल की कीमतों के बावजूद देश की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा कीमतों में कमी न किये जाने से ट्रांसपोर्टरों में गहरी नाराजगी है।

ट्रांसपोर्ट चैम्बर आगरा के अध्यक्ष और आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि जब-जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होता है, तब देश की तेल कम्पनियां तत्काल डीजल, पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोतरी कर देती हैं।

गुप्ता ने एक बयान में सरकार की कोसते हुए कहा है कि कच्चे तेल के मूल्यों में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भारी गिरावट के बावजूद सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। गुप्ता ने कहा कि मूल्य गिरावट का फायदा उपभोगता को मिलना चाहिए। सरकारी कंपनियां अपना घर भरने में लगी हैं। यह सरासर उपभोक्ता का अनहित और उसके साथ धोखा है।