सूखे से जूझ रहे महाराष्ट्र के अन्नदाताओं के लिए DGS ग्रुप की बड़ी पहल; डायरेक्टर रोहन शुक्ला ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को सौंपा ₹51 लाख की मदद का चेक

Business

मुंबई। किसी भी व्यावसायिक संस्थान की वास्तविक पहचान केवल उसकी आर्थिक सफलताओं, गगनचुंबी परियोजनाओं या बैलेंस शीट के आंकड़ों से नहीं होती, बल्कि संकट के समय समाज और देश के प्रति उसकी संवेदनशीलता व जिम्मेदारी से तय होती है। इसी उदात्त सोच को धरातल पर सार्थक करते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके DGS ग्रुप ने महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों की सहायता के लिए एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय कदम उठाया है।

​महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में सूखे की मार और प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य का अन्नदाता गंभीर आर्थिक व मानसिक संकट का सामना कर रहा है। किसानों की यह चुनौती केवल उनकी आजीविका तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर उनके परिवारों और समूची ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में DGS ग्रुप के डायरेक्टर श्री रोहन शुक्ला ने उत्कृष्ट सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए प्रभावित किसानों की मदद हेतु 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्र फडणवीस को औपचारिक रूप से सौंपा।

​विधायक अतुल भातखळकर रहे उपस्थित

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ विधायक श्री अतुल भातखळकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। DGS ग्रुप और रोहन शुक्ला की इस मानवीय पहल ने कॉरपोरेट जगत को यह संदेश दिया है कि वास्तविक विकास वही है, जिसकी रोशनी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। किसान, जो देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनके मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ा होना केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि एक परम मानवीय कर्तव्य भी है।

​कॉरपोरेट जगत के लिए बनी प्रेरणादायी मिसाल

​उद्योग जगत और सामाजिक हलकों में रोहन शुक्ला की इस पहल की चौतरफा सराहना की जा रही है। आज के दौर में जब व्यावसायिक कंपनियां केवल प्रतिस्पर्धा, विस्तार और लाभ कमाने की दौड़ में व्यस्त हैं, ऐसे में DGS ग्रुप द्वारा समाज की तात्कालिक जरूरतों को प्राथमिकता देना उन्हें एक अलग और सम्मानजनक पहचान प्रदान करता है। रोहन शुक्ला का यह प्रयास अन्य कॉरपोरेट घरानों को भी आपदा और संकट के समय आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।

-अनिल बेदाग