महिला के साथ रेप की कोशिश करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

नोएडा: महिला के साथ रेप की कोशिश करने वाले डिलीवरी बॉय को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, आरोपी के पैर में लगी गोली

Crime

नोएडा। नोएडा पुलिस ने महिला के साथ रेप की कोशिश करने वाले डि​लीवरी बॉय को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान डिलीवरी बॉय के पैर में गोली लगी है। पुलिस कहना है कि, आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके कारण वो घायल हो गया।

पुलिस का कहना है कि, आरोपी ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने एक मोबाइल ऐप से ग्रॉसरी ऑर्डर किया था। ऐप द्वारा ऑर्डर डिलीवर करने के लिए सुमित सिंह नाम के एक डिलीवरी बॉय को भेजा गया था। बताया जा रहा है कि, जब आरोपी डिलीवरी का सामना देने के लिए वहां पहुंचा तो उसे लगा महिला घर में अकेली है।

इस दौरान वो घर में घुसकर उसके महिला के साथ रेप की कोशिश की। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में ADCP सेंट्रल नोएडा की तरफ से कहा गया कि, महिला के साथ SEXUAL ASSAULT करने वाला अभियुक्त (डिलीवरी बॉय) द्वारा गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 की पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त को पैर में लगी गोली, जिसके कारण वो घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कब्जे से पिस्टल बरामद कर लिया।

Compiled: up18 News