दिल्ली बीजेपी ने लगाया केजरीवाल सरकार पर दवा घोटाले का आरोप

Politics

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत के बाद हुई जांच में अस्पतालों में आपूर्ति की जाने वाली पांच कंपनियों के दवाइयों के नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले हैं। हृदय रोग से संबंधित मरीज को भी घटिया दवा दी जा रही है। यह सरकार मानवता की दुश्मन है।

कागज पर लिखकर सौरभ को पद से हटाएंः सचदेवा

सचदेवा ने कहा कि यह सरकार प्रत्येक काम में भ्रष्टाचार कर रही है। आबकारी घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, डीटीसी बस खरीद घोटाला, पैनिक बटन घोटाला, मुख्यमंत्री आवास घोटाला और अब मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला घोटाला। मुख्यमंत्री विपश्यना में बोल नहीं सकते हैं तो कागज पर लिखकर सौरभ भारद्वाज को मंत्री पद से हटाएं।

नकली दवा का व्यापार कराते हैं केजरीवालः मनोज तिवारी

वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार से संबंधित मामले सामने आने से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को शराब पीने के लिए प्रेरित करते हैं। वह कानून का पालन नहीं करते हैं। नकली दवा का व्यापार कराते हैं। आम आदमी पार्टी कम समय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने का रिकार्ड बना रही है। भ्रष्टाचार के आरोपित आम आदमी पार्टी के नेताओं को अदालत से जमानत नहीं मिल रही है।

केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहेः मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद ने कहा कि केजरीवाल पहले कहते थे कि सीबीआई और ईडी के समन का सम्मान नहीं करने की खबरों से उनका सिर शर्म से झुक जाता है। वह कहते थे कि भ्रष्टाचार का आरोप लगते ही आरोपित को पद छोड़ देना चाहिए। आज वह स्वयं ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। ईइी से तीन समन उन्हें मिल चुका है।

-एजेंसी