‘समन्वय 2022’ में भाग लेने आगरा आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आपदा प्रबंधन में गुरू बनेगा भारत

National

आगरा: भारतीय सेनाएं देश की रक्षा करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं। भारतीय सेना दुश्मनों के डांत खट्टे करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उसी तरह आपदा प्रबंधन में भी भारतीय सेनाओं को अग्रणी होना चाहिए। आपदा प्रबंधन को लेकर भारतीय वायु सेना स्टेशन में समन्वय 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय वायु सेना ने एनडीआरएफ एवं तमाम आपदा प्रबंधन से जुडी एजेसियों ने अभ्यास किया जिसके साक्षी देश के रक्षा मंत्री भी बने। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत भविष्य में आपदा प्रबंधन में गुरू बनेगा।

समन्वय 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में आपदा से निपटने में भारत गुरु बनेगा। सुनामी हो या फिर भूकंप या अन्य किसी तरीके की आपदा सभी देशों की हर तरीके से मदद करेगा। इसकी वजह यह है कि अगर समय रहते आपदा की जानकारी प्राप्त हो जाएगी तो बचाव कार्य शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साल में एक बार बाढ़ आती थी लेकिन मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव के चलते आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं। भारत देश मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत तेजी से तरक्की कर रहा है। आपदा का पता लगाने में पूरी तरह से सक्षम है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हर तरीके की आपदा से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। आसियान देशों की भी हर तरीके से मदद कर रहा है। संयुक्त रूप से कार्य करने से आपदा से निपटने में आसानी रहती है। उन्होंने भारतीय वायुसेना के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि भारत में सुरक्षा लगातार बढ़ रही है क्योंकि वर्तमान परिवेश में किसी भी तरीके की दैवी आपदा से निपटने का पुख्ता प्लान होना जरूरी। समन्वय 2022 में इसी बात को लेकर जोर दिया गया है। अपने संबोधन के बाद रक्षा मंत्री ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी सशस्त्र बलों और विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाई गई है।

आगरा एयरफोर्स स्टेशन में समन्वय-2022 आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न सशस्त्र बलों और विभिन्न एजेंसियां के अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल रहे हैं। समन्वय 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा CDS अनिल चौहान सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। भारतीय वायुसेना स्टेशन में फाइटर प्लेन सुखोई द्वारा हवाई करतब दिखाए। आगरा वायुसेना स्टेशन में आईएल 76, C-1 30, AN- 32, सुखोई, चिनूक, विमान प्रचंड और नेवी का विमान डोनियर खड़े हुए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारतीय वायु सेना का बैंड और आकाशगंगा के टीम ने अपना करतब दिखाए। आकाशगंगा की टीम AN -32 विमान से 1000 फीट से अधिक ऊंचाई से छलांग लगाई और पैराशूट की मदद से वायु सेना परिसर में उतरी।

-up18news