रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
उन्होंने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से से आज राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।’’
गौरतलब है कि राष्ट्रपति, देश के सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।
-एजेंसी