सोशल मीडिया: रतन टाटा के करोड़ो फॉलोअर्स, लेकिन वो करते हैं मात्र 27 लोगों को फॉलो

Business

ट्विटर पर 27 लोगों को फॉलो कर रहे रतन टाटा

रतन टाटा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। रतन टाटा ट्विटर पर सिर्फ 27 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। ट्विटर पर रतन टाटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और प्रधानमंत्री कार्यालय दोनों को फॉलो करते हैं। इसके अलावा वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama), अरविंद केजरीवाल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय, अमेरिका के विदेश मंत्रालय, Cornell University, Harvard University और ब्लूमबर्ग के ट्विटर हैंडल को फॉलो करते हैं।

रतन टाटा उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra), Sameer, ऑटोमोबाइल डिजाइनर Ian Callum, एनडीटीवी के को-फाउंडर प्रणय रॉय (Prannoy Roy), सिंगापुर के प्रधानमंत्री Lee Hsien Loong, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani), Land Rover USA, Jaguar USA, Tata Nano, Autocar India, MIT Media Lab, BBC Breaking News, Financial Times, The Economist, The Hindu, N Ram, Wall Street Journal के ट्विटर हैंडल को फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक प्रोफाइल कर रहे फॉलो

रतन टाटा इंस्टाग्राम पर सिर्फ टाटा ट्रस्ट को फॉलो करते हैं। रतन टाटा अपने इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक प्रोफाइल को फॉलो करते हैं, जो चैरेटिबल ट्रस्ट है। टाटा ट्रस्ट टाटा समूह की चैरिटिबल संस्था है। टाटा ट्रस्ट की फाउंडेशन साल 1919 है। टाटा ट्रस्ट के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक यह संस्था 1892 से कल्याणकारी कामों में जुटा है।

रतन टाटा के करोड़ों फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर रतन टाटा को करोड़ों लोग फॉलो कर रहे हैं। रतन टाटा के ट्विटर पर 12.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 8.5 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

Compiled: up18 News