इतनी भी आसान नहीं है क्रू लाइफ, जितना हम समझते हैं

Life Style

क्‍या होता है इस छोटे से बैग में

दरअसल, फ्लाइट अटेंडेंट की लाइफ बहुत हेक्टिक रहती है। उन्‍हें एक के बाद एक कई यात्राएं करनी पड़ती हैं। ऐसे में एयरलाइन कर्मचारियों को एक छोटा सा बैग हमेशा अपने साथ कैरी करना पड़ता है। उनके इस बैग में वो सभी चीजें होती हैं, जिसकी जरूरत उन्‍हें अपनी ड्यूटी के समय पड़ती है। एयरलाइन कर्मचारी एक छोटे से बैग में जरूरत की सभी चीजें रखने की कोशिश करते हें।

ये होती हैं जरूरी चीजें

एक फ्लाइट अटेंडेंट के मुताबिक हमें आमतौर पर हर उड़ान पर दो से तीन सूटकेस साथ ले जाने पड़ते हैं। हर बैग अलग-अलग चीजों से भरा होता है। ये सब वह चीजें होती हैं, जिनकी हमें जरूरत पड़ती है। लेओवर हो या नहीं हैंडबैग हर समय अपने साथ रखना होता है। कैबिन क्रू अक्सर अपने हैंडबैग में वॉलेट, पासपोर्ट और अलग अलग क्रू लाइसेंस रखते हैं। इसके अलावा छोटे से पाउच में कॉस्मेटिक जैसे लिप बाम, फेस वॉश परफ्यूम होता है। कुछ मेंबर्स को फोटोग्राफी का शौक होता है, इसलिए वे अपने पास सेल्फी स्टिक रखना पसंद करते हैं।

बैग में जरूर होनी चाहिए ये खास चीज

क्‍या आपको पता है कि एक चीज है, जो केबिन क्रू के बैग में किसी भी कीमत पर होनी ही चाहिए। वो है उनकी हैट। एक फ्लाइट अटैंडेंट बताती हैं कि हमारी कैप हमारे प्रोफेशन का सबसे जरूरी हिस्सा है। इसे हम फ्लाइट में नहीं पहनते। लेकिन जब भी हम किसी पब्लिक प्‍लेस या ऑफिस ड्यूटी पर जाते हैं, तो इसे पहनना जरूरी होता है। फ्लाइट में इसे उतार देते हैं और लैंडिंग के वक्त फिर से पहनते हैं। इसके बाद एयरपोर्ट और होटल में जाते वक्‍त भी हमें ये पहनकर रखनी होती है। जब इसे नहीं पहनते, तो बैग में रख लेते हैं, ताकि ये खराब न हो। इसके अलावा आइपैड भी एक ऐसी चीज है, जो हमेशा हमारे साथ रहता है।

एक कैरी ऑन बैग भी

एक कैरी ऑन बैग भी होता है, जिसे क्रू मेंबर को हर समय अपने साथ रखना होता है। उड़ान छोटी है या लंबी कोई फर्क नहीं पड़ता। इसमें हम मैन्युल और जूते रखते हैं।

होता है एक सबसे बड़ा सूटकेस

इसके साथ ही इनके पास एक बड़ा सूटकेस भी होता है। ये आमतौर पर उन उड़ानों के लिए रिजर्व होता है, जहां ठहराव लिया जा सकता है। इसमें वे अपने कपड़े, जूते और भी जरूरी सामान रखते हैं।

उम्मीद है आप समझ गए होंगे कि एक क्रू मेंबर बनने के लिए कितना दिमाग लगता है। लोग कुछ भी कहें, लेकिन क्रू मेंबर को हर चीज प्‍लान करनी पड़ती है। वास्‍तव में क्रू लाइफ इतनी भी आसान नहीं है, जितना हम समझते हैं। भले ही वह दुनिया घूमते हों, लेकिन ये उनकी हॉलीडे नहीं होती, बल्कि उन्‍हें बहुत काम भी करना होता है।

-Compiled by Up18 News