फ़िल्म ‘द केरल स्टोरी’ का टीजर रिलीज होते ही शुरू हुआ विवाद, कांग्रेस ने की बैन की मांग

Entertainment

टीजर में क्या दिखाया गया है?

‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के टीजर में अदा शर्मा बुर्का पहने नजर आ रही हैं। वो कहती हैं, ‘मेरा नाम शालिनी उन्नीकृष्णनन था। मैं नर्स बनकर लोगों को सर्व करना चाहती थी। अब मैं फातिमा बा हूं। एक ISIS आतंकवादी। अफगानिस्तान जेल में। और मैं अकेली नहीं हूं। मेरे जैसे 32 हजार गर्ल कन्वर्ट होकर सीरिया और येमेन के रेगिस्तान में दफन हो चुकी है। एक नॉर्मल लड़की को खतरनाक टेररिस्ट बनाने का सबसे डेंजरस खेल चल रहा है केरल में। और वो भी खुलेआम। क्या कोई नहीं रोकेगा इसे? ये है मेरी कहानी। ये है उनक 32 हजार लड़कियों की कहानी। ये है ‘द केरल स्टोरी।’

https://youtu.be/udoCRDjqxv8

टीजर आते ही शुरू हुआ विवाद

फिल्म का टीजर आते ही सुर्खियों में आ गया, क्योंकि इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। केरल के DGP ने तिरुवनंतपुरुम के कमिश्नर को फिल्म क्रू के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है क्योंकि टीजर में कथित रूप से राज्य को आतंकवादियों को पनाह देने के रूप में चित्रित किया गया है।

कांग्रेस ने की बैन की मांग

टीजर पर रिएक्ट करते हुए कांग्रेस नेता और केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि फिल्म गलत सूचना फैला रही है और इसे बैन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैंने वो टीजर देखा है। ये गलत सूचना का एक स्पष्ट मामला है। केरल में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। ये अन्य राज्यों के सामने केरल की छवि खराब करने के लिए है। ये नफरत फैला रहा है, इसलिए इसे बैन किया जाना चाहिए। सामान्य तौर पर हालातों को देखते हुए हम फिल्मों के बैन के खिलाफ हैं, लेकिन इस तरह की गलत सूचना से सांप्रदायिक तनाव पैदा होगा।’

वीडी सतीसन ने आगे कहा, ‘स्टेट पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। अगर सेंट्रल इंटेलिजेंस के साथ कुछ है तो इसे जनता तक लाएं कि ये रिकॉर्ड है। ये महिलाओं की लिस्ट है। ये उन महिलाओं के एड्रेस हैं, जो IS में शामिल हुईं। उन्हें केरल से भर्ती किया गया।’

-एजेंसी