Video : बीजेपी सांसद का विवादित बयान, बोले- मोदी सरकार में गरीबों का भर रहा है पेट, इसके पहले लोग पत्तल चाटकर भरते थे पेट

बीजेपी सांसद का विवादित बयान, बोले- मोदी सरकार में गरीबों का भर रहा है पेट, इसके पहले लोग खाने के पत्तल चाटते थे…

Regional

देवरिया: देवरिया सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को लेकर प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियां और शहर में हुए विकास कार्यों का एक एक ब्योरा दिया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने सोमवार को एक सवाल पर इस कदर उखड़े कि उन्होंने विवादित बयान दे डाला। प्रश्नों के जवाब में डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि देश की जनता पहले भूखों मरती थी और खाने के पत्तल चाटती थी। गोबर में से निकाल कर अनाज खाती है। प्रधानमंत्री जी ने उनकी मजबूरी को समझा और मुफ्त में राशन देने का काम किया है। यह आगे 5 साल तक जारी रहेगा। सबको जीने और खाने का हक है।

मोदी जी पर जनता का विश्वास है’

रमापति राम त्रिपाठी देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को लेकर सोमवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियां और देवरिया में हुए विकास कार्यों का एक एक ब्योरा दिया। सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन में न कोई नेता है, न कोई नीति है और न कोई एजेंडा है। जितने लोग उसमें सम्मिलित हैं, सभी पर जांच चल रही है। कुछ नेताओं पर तो घोटाला साबित भी हो चुका है। एक तरफ जनता का विश्वास है और मोदी जी हैं, जबकि दूसरी तरफ अपने-अपने अभियान में मस्त घमंडिया दल है।

बोले- पहले पत्तल चाटती थी जनता

एक पत्रकार ने सवाल कर दिया कि फ्री का राशन रेवड़ी नहीं तो क्या है। इस पर सांसद डॉ. त्रिपाठी उखड़ गए। उत्तेजित होकर उन्होंने कहा कि यह गरीब की आवश्यकता है। पहले लोग भूखों मरते थे, खाने के लिए पत्तल चाटते थे और हाथ पसारते थे। इसी देश में लोग पशुओं के गोबर से निकाल कर अनाज खाते हैं। प्रधानमंत्री जी ने इसे समझा और उन्होंने सभी को अन्न देने का फैसला किया है। सांसद के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

Compiled: up18 News