कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीज के लिए तरसाया: प्रधानमंत्री मोदी

Exclusive

इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि “कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और न ही वो चाहते हैं, आज कांग्रेस की गिन कर दो राज्यों में ही सरकारें बची हैं, एक राजस्थान और एक छत्तीसगढ़ में। यहां से कभी भी विकास की खबरें नहीं आती हैं। आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती है।”

कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीज के लिए तरसाया: प्रधानमंत्री मोदी

हमीरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं यहां के लोगों को जितना जानता हूं, मैं ये कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद चुनाव लड़ रहे हैं, खुद नेतृत्व कर रहे हैं और दोबारा जयराम ठाकुर की सरकार बनाने का फैसला यहां की जनता ने कर लिया है।

उन्होंने कहा कि इतने सालों के शासन में कांग्रेस ने जिस तरह हिमाचल के साथ विश्वासघात किया है, उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के ही लोग हैं। कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीज के लिए तरसा दिया था। वहीं BJP है जिसने हर घर को बुनियादी सुविधा से जोड़ने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है।

कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। इसलिए भाजपा की सरकारों का जैसे-जैसे लोगों को अनुभव आता है लोगों का विश्वास बढ़ता जाता है और बार-बार आशीर्वाद मिलता रहता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा कितना है, एक बार सरकार से गई तो उसका वापस लौटना ही मुश्किल होता है। तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले वहां से कांग्रेस को निकाला, 60 साल हो गए अब तक वापस नहीं आई।

5 साल में सरकार बदलने की परंपरा से हिमाचल को नुकसान

PM मोदी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोगों ने भी पुरानी परंपरा को बदलते हुए भाजपा को जिताया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी फिर से जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार में आई है। इसके साथ ही मणिपुर में भी भाजपा की सरकार फिर से आई है।

उन्होंने कहा कि हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं कि हम सरकार में ऐसा काम करें कि मतदाता हमें बार-बार मौका दें। इसलिए हम विकास के लिए और देश के लिए हर जगह, हर स्तर पर काम कर रहे हैं। 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा से हिमाचल को भारी नुकसान होगा।

Compiled: up18news