कांग्रेस पार्टी आज मानसिक दिवालियेपन से ग्रसित है: जेपी नड्डा

Politics

नड्डा ने आगे कहा, ‘2014 से पहले कैसा था देश? हमारा देश भ्रष्टाचार से भरा हुआ था, नीतिगत पक्षाघात था और यह एक पिछड़ा राज्य (तमिलनाडु) था। यह भारत को दिया गया संप्रदाय था। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को एक नई राह दिखा रहा है। मोदी जी ने भारत की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं युवाओं से अपील करता हूं कि देश के कोने-कोने में जाएं और पीएम मोदी द्वारा भारतीय राजनीति में लाए गए बदलाव के बारे में सभी को बताएं।’

और क्या बोले नड्डा?

नड्डा ने कहा, ‘तमिलनाडु वह प्रदेश है, जो सबसे प्राचीन भाषा के लिए जाना गया है। तमिलनाडु… मंदिरों, अध्यात्मवाद, वेदों की भूमि और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना गया है। परंपराओं के साथ, अपने इतिहास और अपनी संस्कृति के साथ जो भूमि खुद को समावेश करती है वह भूमि है तमिलनाडु।’

उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र किया। बोले, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था कि हमको एक यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से अपने युवाओं में उनकी ऊर्जा को एक सीजन डेमाक्रेसी के तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, इसलिए अपने युवाओं को इन्फॉर्म रखना और मुख्य बातों पर डिस्कस करना जरुरी होगा।’

Compiled: up18 News