कांग्रेस ने किया मुसलमानों का सर्वाधिक नुकसान, 24 में फिर BJP सरकार: कल्बे जव्वाद

National

कल्बे जव्वाद ने कहा कि प्रदेश में अब मॉब लिंचिंग की घटनाएं और दंगे नहीं हो रहे हैं। मीडिया से बातचीत के क्रम में शिया धर्मगुरु ने कहा कि मुहर्रम के आयोजन भी शांतिपूर्वक हुए हैं। माफियागिरी, गुंडागर्दी और चौथ वसूली बंद हुई है। भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगा है। उन्होंने जनता को जागरूक होने की अपील की। चुनाव के दौरान ऐसे लोगों को चुनने की बात कही, जो उनके भलाई की सोच रखते हैं। कल्बे जव्वाद ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले देश और प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं। यह समाज के लिए भी नुकसानदायक हैं। ऐसे लोग केवल अपने और अपने नजदीकियों का भला करते हैं।

कल्बे जवाद में मीडिया से बातचीत के क्रम में साफ कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष न तो एकजुट है, न ही उनके पास लीडरशिप है। कांग्रेस पर हमलावर कल्बे जव्वाद ने कहा कि पार्टी के पास नेतृत्व की कमी है। एएमयू पर भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के बयानों पर भी कल्बे जवाद ने कहा कि जानबूझकर दुष्प्रचार किया जाना गलत है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिनी इंडिया कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एएमयू के प्रति केंद्र सरकार कोई भेदभाव नहीं कर रही है। फंड में कटौती सभी विश्वविद्यालयों में नियम के आधार पर की गई है। उन्होंने कांग्रेस पर मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

Compiled: up18 News