पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण

Regional

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने बिलारी, मुरादाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही किसान महासम्मेलन में सम्मिलित होते लोगों को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उनकी 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा चौधरी साहब भारत की अर्थव्यवस्था की बारीक जानकारी रखते थे। उन्होंने बड़ी स्पष्टता के साथ कहा था कि अगर किसान गरीब रहेगा तो भारत समृद्ध नहीं हो सकता है।

इसके साथ ही कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का किसान लगातार आगे बढ़ रहा है। किसानों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना किसानों का लगातार भुगतान भी किया जा रहा है। प्रदेश के सभी किसानों तक लाभ पहुंचे इसके लिए कई योजनाएं तैयार की गई है।

-एजेंसी