कानून-व्‍यवस्‍था पर बोले सीएम योगी, आज ईद है लेकिन राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ

Regional

सीएम योगी ने कहा कि संवेदनशील प्रशासन ही जन विश्वास का प्रतीक बन सकता है। लोकतंत्र में हम आम जनमानस की उपेक्षा नहीं कर सकते। लोगों का नाम, जाति, मत, मजहब पूछे वगैरह न्याय मिलना चाहिए। लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए। हम देश के साथ भेदभाव नहीं कर सकते। ऐसा प्रशासन जब रहेगा तो वह जन विश्वास का प्रतीक बनेगा।

पूरे देश में मनाई जा रही ईद

गौरतलब है कि आज पूरे देश में ईद का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि रमजान के पूरे महीने रोजेदारों ने संयम और धैर्य के साथ रोजा रखा और शुक्रवार को ईद के चांद का दीदार होते ही शनिवार की सुबह से नमाज अदा कर रहे हैं।

शुक्रवार 21 अप्रैल को रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज यानी अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की और शाम में इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार किया। इसके बाद से शनिवार को पूरे देश में  ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है।

बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-अल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। गुरुवार 20 अप्रैल को सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखाई देने के बाद वहां शुक्रवार को ही ईद मनाई गई जबकि भारत के साथ पाकिस्तान में भी ईद आज ही यानी 22 अप्रैल को मनाई जा रही है।

Compiled: up18 News