UP cabinet Expansion: सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की अटकलों ने पकड़ा जोर?

सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की अटकलों ने पकड़ा जोर

Regional

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि, जल्द ही यूपी में कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। इसमें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान का मंत्री बनना तय मान जा रहा है।

दरअसल, मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। बीते कई दिनों से ये कहा जा रहा है कि जल्द ही यूपी में कैबिनेट विस्तार होगा, जिसमें सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Compiled: up18 News