एशियाई खेलों के 10वें दिन भी भारत की झोली में कई पदक आए। भारत को आज महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक मिला। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता है। एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारत को ये पहला स्वर्ण मिला है।
इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारुल चौधरी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स (ट्वीट) कर लिखा कि, एशियन गेम्स में महिलाओं की 5000 मीटर में शानदार स्वर्ण पदक जीतने के लिए पारुल चौधरी को बधाई। 15:14.75 के समय के साथ आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। आपके भविष्य के प्रयासों में सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।
Congratulations Parul Chaudhary for grabbing Glorious Gold in Women’s 5000m at #AsianGames!
With a timing of 15:14.75, your outstanding performance has made the nation proud.
My best wishes for success in your future endeavors.
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)
इसके साथ ही अनु रानी ने भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। सीएम ने अनु रानी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, आपका 62.92 मीटर का थ्रो शानदार था, जो आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। आपकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती हैं।
Congratulations, @Annu_Javelin, on your amazing Golden Throw!
Your throw of 62.92 m was fantastic, showcasing your talent and determination.
Your achievements inspire us all.
Jai Hind!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)
अखिलेश यादव ने भी दी शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मौके पर पारुल चौधरी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, एशियन गेम्स की 5000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रौशन करने वाली पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
एशियन गेम्स की 5000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रौशन करने वाली पारुल चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। pic.twitter.com/3KWhnvQNX3
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)
Compiled: up18 News
