आगरा: कार्यकर्ताओं के साथ जीत के जश्न में डूबे चौधरी बाबूलाल, डीजे पर जमकर किया भांगड़ा

Politics

आगरा: भाजपा की प्रचंड जीत से कार्यकर्ता तो उत्साहित है तो वहीं प्रत्याशी भी इस जीत की खुशी से अपने आप को दूर नही रख पा रहे हैं। वे भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी बाबूलाल चौधरी का तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जो कार्यकर्ताओं के साथ डीजे पर जीत का जश्न मनाते हुए ठुमके लगा रहे हैं।

बाबूलाल चौधरी की जीत को लेकर परिवार भी काफी उत्साहित है। इसको लेकर जमकर जश्न मनाया गया। डीजे पर जमकर सभी नाचते हुए नजर आए। लोगों को नाचते देख फतेहपुर सीकरी से विधायक चुने गए चौधरी बाबूलाल खुद को नहीं रोक पाए और वह भी डीजे पर डांस करने पहुंच गए। डांस करने के दौरान बाबूलाल चौधरी की उम्र भी कम नजर आई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ डीजे पर भांगड़ा किया।

बाबूलाल चौधरी भाजपा से फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी थे। प्रत्याशी बनने के साथ ही उनके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी हुई लेकिन सुलझे नेता का परिचय देते हुए उन्होंने रूठो को भी मना लिया और क्षेत्र की जनता ने उन्हें जीत का ताज पहनाया। वह आज विधायक चुन लिए गए हैं, इस जीत के साथ उनके समर्थक उत्साहित हैं तो वहीँ इस जश्न में शामिल होने से वह खुद भी अपने आप को नहीं रोक पा रहे हैं। इसीलिए तो डीजे पर भांगड़ा की धुन बजी तो वह भी डीजे पर पहुँचे और कार्यकर्ताओं के साथ डांस शुरू कर दिया।