मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, राजस्थान में पनपने नहीं देंगे भाजपा का एजेंडा

Politics

संघ और भाजपा को आलोचना बर्दाश्त करना सीखना चाहिए

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, राजस्थान शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गया है। देश में एकमात्र राजस्थान राज्य है जहां शांति और अहिंसा का विभाग बन गया है। आज देश संकट में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। लोकतंत्र खतरे में है। संघ और भाजपा को आलोचना बर्दाश्त करना सीखनी चाहिए। आलोचना आभूषण है।

हम जनता के ट्रस्टी हैं, हमें सुनना पड़ेगा

सीएम गहलोत ने कहा कि विपक्ष नहीं होगा तो पक्ष कहां होगा। आलोचना सुनने का मादा होना चाहिए। देशहित की बात करते हो तो आलोचना वाले आर्टिकल पढ़ना शुरू कर दो। हम पब्लिक प्रोपर्टी हैं, जनता के ट्रस्टी हैं, हमें सुनना पड़ेगा। अहिंसा स्थापित करने, महंगाई को कम करने को लेकर हमने बजट पेश किया है। उसी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

Compiled: up18 News