छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने आज दूसरे दिन चुनावी रैली में भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस बीच राजनांदगांव और कवर्धा में चुनावी रैली से पहले राहुल आज नवा रायपुर के पास कटिया गांव में खेत में जा पहुंचे।
खेत में जाकर राहुल ने श्रमिकों के साथ धान कटाई में सहयोग किया।
गमछा बांधकर धान कटाई में जुट गए राहुल
राहुल गांधी खेत में जाते ही गमछा बांधकर धान कटाई में जुट गए। किसानों के साथ उन्होंने धान और अन्य मुद्दे पर बातचीत की। राष्ट्रीय नेता के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी श्रमिकों के कार्य में सहयोग दिया।
Compiled: up18 News

