बृजभूषण शरण सिंह का वीडियो शेयर कर कांग्रेस बोली-सांसद जी प्रतिभावान बच्चों को गुंडई या फिर नकल करने की दे रहे थे शिक्षा?

बृजभूषण शरण सिंह का वीडियो शेयर कर कांग्रेस बोली- सांसद जी प्रतिभावान बच्चों को क्या शिक्षा दे रहे थे?

Politics

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की यूपी इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो शेयर उन पर बड़ा हमला बोला है।

कांग्रेस पार्टी के तरफ से शेयर किये गए वीडियो में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहते नजर आ रहे हैं कि मैं कक्षा 8 में दुई साल लगातार फेल हुआ। तीसरे साल समझो हमारे ऊपर बहुत बड़ी आफत आ गयी। ख़ैर! सब सब्जेक्ट में हमने जोरदार तरीके से नकल किया, लेकिन अंग्रेजी के दिन हमारे हाथ पांव फूल गए। क्योंकि अंग्रेजी देवी हमारे समझ मे नहीं आ रही थी। ई चिरई के टांग… तब हमने बगल के लड़के से कॉपी लिखने को कहा। नहीं माना तो कहा कि स्कूल से बाहर निकलते ही हाथ-पांव तोड़ दूंगा। तब उसने मेरी कॉपी लिखी।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि यह दास्तां हैं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की और ये कहानी उन्होंने खुद सुनाई। वो भी प्रतिभा सम्मान समारोह में। अब सवाल उठता है कि बीजेपी के सांसद प्रतिभावान बच्चों को वो क्या शिक्षा दे रहे थे? गुंडई करने की या नकल…?

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हालांकि सांसद जी के भाषण से एक बात तो कन्फर्म हो गई कि महिला खिलाड़ियों के इतना कहने बावजूद भी सत्ता के कान पर जल्दी जूं क्यों नहीं रेंगा…क्योंकि सत्ताधीश साहब और सांसद जी दोनों की शिक्षा-दीक्षा लगभग समान ही है।

Compiled: up18 News