आगरा: ताजमहल के पास बिना अनुमति के किये जा रहे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

City/ state

आगरा। ताजमहल के पास बिना अनुमति के किए जा रहे अवैध निर्माण पर गुरुवार की रात को बुलडोजर चला। ताजगंज तांगा स्टैंड पर करीब डेढ़ महीने से ताजमहल के विनियमित क्षेत्र में शौचालय ब्लाक बनाने का काम किया जा रहा था, जिसके खिलाफ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजगंज थाने में तहरीर दी थी। दो दिन पहले प्रशासनिक अधिकारी ने अवैध निर्माण की स्थिति का जायजा लिया था।

प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्वीय स्थल एवं अवशेष संशोधन एवं विधिमान्यकरण अधिनियम, 2010 के अनुसार किसी भी संरक्षित स्मारक की 100 मीटर की परिधि प्रतिनिषिद्ध क्षेत्र कहलाती है। जिसमें किसी भी तरह का निर्माण कार्य या उत्खनन नहीं किया जा सकता है।