भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने तिरुपति पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर

Entertainment

इस वीडियो में जान्हवी कपूर मंदिर से बाहर निकलती, अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनके आसपास एकदम टाइट सिक्योरिटी है। इस दौरान कई फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन वो रुकी नहीं।

शोबिज की दुनिया में जान्हवी कपूर जितनी बोल्ड नजर आती हैं, मंदिर में वो उतनी ही सादगी से पहुंचीं। उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल में पर्पल कलर का घाघरा-चोली पहना। नो मेकअप लुक में वो और भी खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने मंदिर के बाहर निकलकर मत्था टेका और फिर रवाना हो गईं।

जान्हवी की कपकमिंग मूवीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को कई फिल्मों में देखा जाएगा। उनके पास ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ है। वो ‘उलझ’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है ‘देवरा’। इसमें जान्हवी कपूर के अलावा जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी हैं।

Compiled: up18 News