आगरा-फिरोजाबाद सीट पर भाजपा एमएलसी प्रत्याशी विजय शिवहरे की रिकॉर्ड मतों से जीत

Politics

आगरा। आज मंगलवार सुबह 8 बजे से शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में शुरू हुई एमएलसी चुनाव की मतगणना लगभग 3:30 घंटे में ही समाप्त हो गई। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। विजय शिवहरे ने 3266 वोटों से जीत हासिल की है। एमएलसी चुनाव में एकतरफा जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर है।

जगह-जगह होगा स्वागत

एमएलसी चुनाव में आगरा-फिरोजाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे तो पार्टी को भी उन पर पूरा भरोसा था। यही कारण है कि विजय शिवहरे की जीत की उपलब्धि पर शाहदरा से लेकर भगवान टॉकीज और एमजी रोड पर जगह-जगह उनके लिए स्वागत एवं बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मतगणना से पहले आगरा जिला अधिकारी प्रभु एन सिंह की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोले गए थे जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले निरस्त मतपत्र को छांटा गया। उसके बाद मतपत्रों की गणना की गई। लगभग 3:30 घंटे तक चली एक ही चक्र में मतगणना पूरी हो गई।