आगरा: आगरा कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) विभाग का वार्षिकोत्सव ‘बायोएक्सीलरेट’ अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में बी.एससी. जैव प्रौद्योगिकी के तीनों वर्षों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और संस्कृति का अनूठा संगम पेश किया। रंगारंग प्रस्तुतियों और मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
मां सरस्वती की वंदना से आगाज
समारोह का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल के नेतृत्व में विभागीय शिक्षकों डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ. नीता रानी और अन्य सहयोगियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान (Awards List)
वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया:
सर्वश्रेष्ठ छात्रा: कामिनी शर्मा
सबसे आज्ञाकारी छात्रा: सलोनी रावत
सर्वाधिक सक्रिय छात्रा: दीक्षा भारद्वाज
सर्वाधिक अध्ययनशील छात्रा: श्रद्धा सक्सेना
सर्वश्रेष्ठ व्यवस्थापन छात्रा: वैष्णवी भदौरिया
श्री विदाई सम्मान: यश अग्रवाल
कुमारी विदाई सम्मान: खुशी
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम की शुरुआत मिष्टी की दिव्य ‘गणेश वंदना’ से हुई। इसके बाद अंजलि, ज्योति, कनिष्का, नमन और शौर्य सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वासु अग्रवाल और कशिश गर्ग ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से कार्यक्रम में जान फूंक दी। डॉ. नीता रानी द्वारा गाए गए विदाई गीत ने वहां मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों की आँखों को नम कर दिया।
गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति
समारोह में डॉ. पीबी झा, डॉ. वीके सिंह, प्रो. अमित अग्रवाल, डॉ. अविनाश जैन और डॉ. केशव सिंह सहित कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

