बिहार: नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ

Politics

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां राजभवन में सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदा जदयू से विधायक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई अन्य गणमान्य लोग शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

49 वर्ष के रत्नेश सदा ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। दलित समुदाय से आने वाले सदा एक अच्छे वक्ता माने जाते हैं। वे 1.30 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। वे पहली बार मंत्री बने हैं और इससे पहले पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने हाल में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

Compiled: up18 News