योगी सरकार का बड़ा फैसला: 2025 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को आवंटित हुए जिले, देखें पूरी लिस्ट

Regional

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती देने के लिए योगी सरकार ने 2025 बैच के 21 नए प्रशिक्षु आईएएस (IAS) अधिकारियों की फील्ड पोस्टिंग का रास्ता साफ कर दिया है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी से अपना कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर ये अधिकारी अब यूपी के विभिन्न जिलों में जमीन पर उतरकर कार्यभार संभालेंगे।

असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में संभालेंगे पदभार

शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, ये सभी युवा अधिकारी जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को आधिकारिक पत्र जारी कर इस तैनाती की पुष्टि की। यह कदम प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा फूंकने और जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से उठाया गया है।

17 अप्रैल से शुरू होगी ‘मैदानी’ परीक्षा

आदेश के मुताबिक, 2025 बैच के इन प्रशिक्षु अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 आगामी 17 अप्रैल 2026 को संपन्न होगा। इसके तुरंत बाद ये अधिकारी सीधे आवंटित जिलों में जॉइनिंग देंगे। फील्ड में काम करने के दौरान इन अधिकारियों की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और जनसमस्याओं के निस्तारण के कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

जिलों के अनुसार नए अधिकारियों की सूची:

अधिकारी का नाम

आवंटित जिला

अधिकारी का नाम

आवंटित जिला

शक्ति दुबे

मुरादाबाद

कोमल पुनिया

इटावा

आदित्य विक्रम अग्रवाल

अयोध्या

मयंक त्रिपाठी

कुशीनगर

हेमन्त

आगरा

संस्कृति त्रिवेदी

हरदोई

रिया सैनी

वाराणसी

शिवांश सुभाष जगाडे

बलरामपुर

शिवम सिंह

प्रयागराज

सलोनी गौतम

मथुरा

सिद्धार्थ सिंह

आजमगढ़

श्वेता

लखनऊ

रेखा सियाक

बांदा

आयुष जायसवाल

अलीगढ़

अपूर्वा सिंह

बस्ती

आयुष सैनी

झांसी

मुकुल खण्डेलवाल

गोरखपुर

थनीगैयारासन टी०

अम्बेडकर नगर

सन्दीप कुमार

कानपुर नगर

रामभोश सरन

सहारनपुर

वियांशु शेखर झा

बाराबंकी