बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किए आतंकवादी रिंडा के 6 साथी

Regional

पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट कर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने आईएसआई पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के छह सहयोगियों को गिरफ्तार है। इनसे पांच पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए रिंदा के साथियों में से एक अप्रैल 2023 में पटियाला में दोहरे हत्याकांड में शामिल था और तब से फरार था। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुसार प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

कौन है हरविंदर सिंह रिंदा?

पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला था। बचपन में ही वह अपने पर‍िवार के साथ महाराष्ट्र के नांदेड़ में बस गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिंदा ने 18 साल की उम्र में पारिवारिक विवाद के चलते तरनतारन में अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। नांदेड़ साहिब में उसने स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली शुरू कर दी और दो लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस को उसे कई मामलों में तलाश है। 8 नवंबर 2021 को नवांशहर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की इमारत पर आतंकी हमले को अंजाम देने के पीछे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का ही हाथ बताया जाता है। इस घटना के बाद से वह गायब है।

Compiled: up18 News