लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने निरीक्षक से पदोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने 82 अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में पदोन्नत किए गए इन 82 अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।



