WTC Final से पहले बड़ा बदलाव, यशस्‍वी जायसवाल टीम इंडिया में शामिल

SPORTS

यशस्वी ने शुरू की प्रैक्टिस

यशस्वी जयसवाल ने रेड बॉल से प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। रविवार की सुबह बॉम्बे जिमखाना में उन्होंने लाल गेंद से अभ्यास किया। उनके पास पहले से ही यूके का वीजा है, इसलिए वह आज रात को ही लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। 21 साल के यशस्वी का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है। इस साल रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए उन्होंने 45 की औसत से 404 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में उनके बल्ले से 48 की औसत से 625 रन निकले।

फर्स्ट क्लास में 80 का औसत

यशस्वी ने अभी तक 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसमें उनके बल्ले से 80 की औसत से 1845 रन निकले हैं। उनके नाम 9 शतक और 2 अर्धशतक भी हैं। यशस्वी को जब स्टार्ट मिलता है तो वह उसे बड़ी पारी में तब्दिल करते हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 265 रनों की है।

मुंबई के खिलाड़ी भी आज रवाना होंगे

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन भी आज इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर समेत आईपीएल की लीग स्टेज से बाहर हुई टीम के खिलाफ पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। वहीं शमी, जडेजा, गिल और भरत जैसे खिलाड़ी आईपीएल फाइनल के बाद इंग्लैंड पहुंचेंगे।

Compiled: up18 News