रालोद को बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Politics

ये हुए भाजपा में शामिल

मेरठ में आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेरठ हापुड़ लोक सभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधायक ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर के नेतृत्व में रालोद के कई नेता भाजपा में शामिल हुए।

रालोद प्रदेश संगठन मंत्री यशवीर सिंह, रालोद के क्षेत्रीय संगठन मेरठ सहारनपुर महासचिव भोपाल सिंह गुर्जर, संजय जाटव रालोद के अनुसूचित जाति जनजाति के क्षेत्रीय अध्यक्ष, स्व. अजीत सिंह की निकट रिश्तेदार बुलंदशहर निवासी नेहा सिरोही क्षेत्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मोदीनगर आरएलडी के पूर्व विधायक पंडित सुदेश शर्मा और बसपा के कई नेता सहित अन्य नेताओं ने अपने 15 सौ कार्यकर्ताओं के साथ आज मेरठ के सर्किट हाउस में भाजपा का दामन थाम सदस्यता ग्रहण कर ली।

पहले अपने प्रत्याशी को देखें जयंत चौधरी: भाजपा अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि आज मौसम बहुत सुहाना है, भाजपा की विचार धारा से प्रभावित होकर गैर राजनीतिक नेता भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं, इसका स्वागत है। रालोद के जयंत चौधरी के एक बयान पर उन्होंने खतौली उम्मीदवार के बारे में कहा कि उन्हें लूट, डकैती, हत्या आदि के मामले में तो सजा नहीं हुई, लेकिन वो अपने प्रत्याशी के बारे में देखें। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आजम खान सहित अन्य विपक्षी दलों पर हमलावर दिखाई दिए। रालोद के यूपी संगठन मंत्री सहित अन्य दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर रालोद और सपा में आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

Compiled: up18 News