नई दिल्ली,31 जुलाई: उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग (UPPVL) में धर्मनगरी अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने वाली वॉलीबॉल टीम, ‘अयोध्या सुपर किंग्स’, नए जोश और मजबूत पार्टनरशिप के साथ सीज़न-2 के लिए पूरी तरह तैयार है। बेहतरीन स्पोर्ट्स ब्रांड्स में से एक बनने का विज़न लिए ‘अयोध्या सुपर किंग्स’ सीज़न-2 में खेलेगी।
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से जुड़ी यह टीम अयोध्या की पहचान, संस्कृति और गौरव को नई उड़ान दे रही है। अनुशासन, एकजुटता और जीत के जज़्बे के साथ यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की भावना का प्रतिनिधित्व करती है। टीम की आकर्षक केसरिया जर्सी साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो हर मैच में अयोध्या की शान को मैदान तक लेकर जाती है। ‘अयोध्या सुपर किंग्स’ का कैंपेन, #BhaktiSeBattleTak, वॉलीबॉल कोर्ट पर भक्ति से दृढ़ संकल्प तक के सफ़र को दिखाता है।
‘अयोध्या सुपर किंग्स’ की ओनर प्रतिभा तिवारी, हेड कोच अमृत पाल सिंह और असिस्टेंट कोच विजय तोमर की अगुवाई में, टीम आने वाले सीज़न के लिए ज़ोरदार तैयारी कर रही है। टीम में अमित गुलिया जैसे उभरते टैलेंट के साथ-साथ अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मेल है। ये सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन (UPVA) के तहत 8 टीमों के बीच होने वाले लीग के 29 मैचों में मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं। UPVA, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (VFI) से जुड़ी हुई संस्था है।
‘अक्षत स्पोर्ट्स’ की डायरेक्टर प्रतिभा तिवारी ने कहा, ”जहां दूसरे खेलों को ज़्यादा पहचान मिली है, वहीं अब वॉलीबॉल अपनी नई पहचान बना रहा है। हमारा लक्ष्य ‘अयोध्या सुपर किंग्स’ को भारतीय वॉलीबॉल की एक मजबूत, सफल और सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइज़ी बनाना है। यह उत्तर प्रदेश की अपनी लीग है, जहां प्रीमियम ब्रांड्स को स्थानीय वॉलीबॉल सितारों, खेल प्रेमियों और जोशीले दर्शकों से जुड़ने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। हम साथ मिलकर हम वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
‘अयोध्या सुपर किंग्स’ ने अपनी ब्रांड पहचान और व्यावसायिक विस्तार को नई दिशा देने के लिए बिएन-एत्रे कंसल्टिंग (Bien-être Consulting) को अपना स्ट्रैटेजिक ब्रांडिंग और स्पॉन्सरशिप पार्टनर बनाया है। यह साझेदारी फ्रेंचाइज़ी की ब्रांडिंग, स्पॉन्सरशिप, एथलीट पोजिशनिंग, मीडिया कम्युनिकेशन और बिज़नेस पार्टनरशिप को मजबूत करेगी। साथ ही, पूरे उत्तर प्रदेश में फैन्स, ब्रांड्स और खेल प्रेमियों के साथ ‘अयोध्या सुपर किंग्स’ की मजबूत और प्रभावशाली पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
बिएन-एत्रे कंसल्टिंग (Bien-être Consulting) की फाउंडर शीतल खार्का ने कहा, “वॉलीबॉल इंडिया का अगला बड़ा उभरता हुआ खेल बनने की क्षमता रखता है। यह तेज़ रफ्तार, रोमांचक और देश को जोड़ने वाला खेल है। खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में, जहां नए दर्शक इस खेल के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर रहे हैं, वॉलीबॉल के विकास की अपार संभावनाएं हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “स्ट्रैटेजिक एडवाइजरी पार्टनर के रूप में हमारा उद्देश्य ‘अयोध्या सुपर किंग्स’ की ऐसी ब्रांडिंग करना, जो अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय गौरव को राष्ट्रीय स्तर की महत्वाकांक्षा से जोड़े। साथ ही, हम स्थानीय और राष्ट्रीय ब्रांड्स को इस प्रेरणादायक सफर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, जिससे हम साथ मिलकर वॉलीबॉल के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।”
भारत में वॉलीबॉल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और देश के सबसे तेज़ी से उभरते खेलों में अपनी पहचान बना रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय स्पोर्ट्स लीग उन ब्रांड्स के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई हैं, जो महानगरों से आगे बढ़कर छोटे शहरों और नए दर्शक वर्ग तक अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं। फ्रेंचाइज़ी का मानना है कि स्पॉन्सरशिप, क्षेत्रीय लीग, फैन एंगेजमेंट और स्पोर्ट्स कॉमर्स के बढ़ते दायरे के साथ भारत की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री आने वाले वर्षों में तेज़ी से आगे बढ़ेगी। इंडस्ट्री विशेषज्ञों के अनुसार, साल 2030 तक भारत की स्पोर्ट्स इकॉनमी लगभग 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है, जिससे खेल और कारोबार—दोनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
‘अयोध्या सुपर किंग्स’, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के व्यवसायों को अपनी विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रही है। इसमें स्ट्रैटेजिक स्पॉन्सरशिप, को-ब्रांडेड कैंपेन, हॉस्पिटैलिटी पार्टनरशिप, एथलीट सहयोग और ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन शामिल हैं। पार्टनर ब्रांड्स को ब्रॉडकास्ट, डिजिटल मीडिया, फैन एंगेजमेंट, कैटेगरी एक्सक्लूसिविटी और कम्युनिटी-बेस्ड कैंपेन के जरिए मल्टी-प्लेटफॉर्म विज़िबिलिटी का फायदा मिलेगा। साथ ही, उन्हें उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण स्पोर्ट्स फ्रेंचाइज़ी में से एक के साथ जुड़ने का मौका भी मिलेगा।
‘अयोध्या सुपर किंग्स’ के बारे में
‘अयोध्या सुपर किंग्स’ उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने वाली आधिकारिक वॉलीबॉल फ्रेंचाइज़ी है। अयोध्या की समृद्ध विरासत, अनुशासन, साहस और सांस्कृतिक गौरव से प्रेरित यह टीम सिर्फ मैदान पर जीत हासिल करने का लक्ष्य नहीं रखती, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल के लिए एक मजबूत और टिकाऊ स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
‘बीन-एत्रे कंसल्टिंग’ के बारे में
बिएन-एत्रे कंसल्टिंग (Bien-être Consulting) एक बड़ी बिज़नेस कंसल्टिंग फर्म है, जो ब्रांड्स और संस्थानों को सेल्स, स्पॉन्सरशिप, ब्रांडिंग और बिज़नेस ग्रोथ के जरिए नई व्यावसायिक संभावनाएं विकसित करने में मदद करती है। शीतल खार्का के नेतृत्व में यह फर्म गहन इंडस्ट्री अनुभव और परिणाम आधारित रणनीति के साथ अपने क्लाइंट्स के लिए बड़ी सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ब्रांड पार्टनरशिप के लिए संपर्क करें:
Sheetal Kharka
Founder, Bien-etre Consulting, website: https://www.bienetreconsulting.com/
Email: sheetal@bienetreconsulting.com


