कश्‍मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन से 2 विदेशियों की मौत, 19 को बचाया, राहत और बचाव अभियान जारी

National

उधर, रामबन जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी और हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसे बहाल करने की जुटे हुए हैं।
मौसम साफ होने के साथ बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले दस दिन तक मौसम लगभग साफ रहेगा। इसमें 1 से 4 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 60 प्रतिशत तक कोहरा रह सकता है।

5 फरवरी को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली है। घाटी के साथ अन्य जिलों में अभी दिन के साथ रात में ठंडक कायम है। जिला पुंछ में बीस संपर्क मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। राजोरी में कई संपर्क मार्गों को खोल दिया गया है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही।

मौसम साफ होने से कटरा सहित वैष्णो देवी भवन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार सहित रोपवे सेवा जारी है। भवन में श्रद्धालुओं की कमी के कारण 26 जनवरी के बाद प्राचीन गुफा के कपाट खोल दिए गए हैं। पंजीकरण कक्ष के अनुसार मंगलवार को करीब 12 हजार भक्तों ने पंजीकरण करवाया। इस साल जनवरी माह में 30 जनवरी तक पांच लाख 11 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका।

Compiled: up18 News