अर्जुन कपूर बोले: भारत की पहचान नहीं हैं शाहरुख खान, मचा हंगामा

Entertainment

मल्टिपल पार्टनर्स और प्री मैरिटल सेक्स को लेकर दागे गए सवाल

दरअसल, अर्जुन कपूर एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन पर शाहरुख खान का हवाला देते हुए भारतीय संस्कृति और प्री मैरिटल सेक्स को लेकर सवाल दागे गए।

शाहरुख खान की कही बात ‘हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और शादी (प्यार) भी एक ही बात करते हैं’ से जोड़ते हुए अर्जुन से कहा गया कि भारत में वन वुमन वाला कल्चर है, जहां शादी से पहले सेक्स नहीं किया जाता और एक से अधिक पार्टनर नहीं हो सकते, ये भारत की पहचान है। उनसे पूछा गया कि वह इन बातों को लेकर क्या सोचते हैं।

अर्जुन ने कहा, शाहरुख खान का डायलॉग इंडिया की पहचान नहीं

अर्जुन ने पलट कर सवाल किया और पूछा कि देश के लिए ये आइडेंटिटी किसने बना दी। जिस पर रिपोर्टर ने कहा, शाहरुख खान ने। अर्जुन ने फौरन पलटकर (मजाक में) कहा, शाहरुख खान भारत की पहचान नहीं हैं।

अर्जुन बोले, शादी का फैसला लेना एक बड़ी डील

अर्जुन कपूर ने इस बात पर भरोसा करने से इंकार भी कर दिया कि शाहरुख इस तरह का आइडिया फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं दे सकते। अर्जुन ने कहा, ‘पर्सनल लाइफ में काफी सारे उतार-चढ़ाव आते हैं। आप बहुत सारे लोगों से मिलते हैं और काफी सारे रिश्ते भी मिलते हैं। जब आप शादी का फैसला लेते हैं तो यह एक बड़ी डील होती है। रिलेशनशिप में रहना एक बड़ी डील है, लेकिन उतनी बड़ी नहीं जितनी कि शादी करना है। ये उस स्टेज तक पहुंचने के प्रॉसेस हैं।’

18-20 साल की उम्र में आप प्यार के बारे में क्या जानते हैं?

अर्जुन ने कहा, ‘इससे पहले अगर आप बहुत जिज्ञासु हैं और लाइफ को खंगालना चाहते हैं, आप उससे पहले इंसान से सिर्फ मिलके ये नहीं डिसाइड कर सकते कि इससे शादी होगी। 18-20 साल की उम्र में आप प्यार के बारे में क्या जानते हैं? कई बार आपको लगता है कि ये सच्चा है, फिर आपको एहसास होता है कि अपने करियर पर फोकस करना चाहिए या फिर इस रिलेशनशिप के साथ नहीं रहा जा सकता क्योंकि कुछ चीजें वर्कआउट नहीं हो रहीं। या अलाउड है, क्यों नहीं होगी? और जहां तक बात मल्टिपल पार्टनर्स की आती है तो ये कोई वीडियो गेम नहीं है। इसलिए अपना सवाल बदलिए तो जवाब लॉजिकल मिलेगा।’

-एजेंसी