पुतिन को अरेस्‍ट करने का कोई भी प्रयास परमाणु प्रलय ला सकता है: मेदवदेव

INTERNATIONAL

रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन युद्धापराध का पूरी तरह से खंडन किया है और दावा किया कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की ओर से किए युद्धापराधों को अनदेखा किया है। अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक अदालत ने पुतिन को यूक्रेन में युद्धापराध के लिए जिम्‍मेदार ठहराया है। इस बीच दिमित्री मेदवदेव ने गुरुवार को कहा कि अगर पुतिन को अरेस्‍ट करने का कोई भी प्रयास किया जाता है तो इसे रूस के खिलाफ युद्ध का ऐलान माना जाएगा। इस समय मेदवदेव रूस के शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख हैं।

मेदवदेव ने दी मिसाइल हमले की धमकी

मेदवदेव ने टेलिग्राफ पर जारी एक वीडियो में कहा कि अगर पुतिन को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाता है तो उस देश में हमारी सभी मिसाइलों का मुंह मोड़ दिया जाएगा। वह लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं।

एक बयान में मेदवदेव ने कहा था, ‘यूक्रेन को हर दिन विदेशी हथियारों की आपूर्ति परमाणु प्रलय की ओर ले जाएगा।’ इससे पहले पुतिन ने चीनी राष्‍ट्रपति की मास्‍को यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिमी देशों को बहुत कड़ा संदेश दिया था।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति के साथ वार्ता के बाद मास्को से प्रस्थान करते हुए विदाई संदेश में मुस्कुराते हुए व्लादिमीर पुतिन को ‘बदलाव आ रहा है’ ।

शी ने पुतिन से कहा, ‘बदलाव आ रहा है जो 100 साल में नहीं हुआ। और हम इस बदलाव को एक साथ चला रहे हैं।’ डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये शब्द निश्चित रूप से पश्चिम में खतरे की घंटी बजाएंगे। जिनपिंग ने कहा- ‘कृपया, ध्यान रखना, प्रिय मित्र।’ रूसी राष्ट्रपति ने शी को ‘सुरक्षित यात्रा’ कहा था। फरवरी 2022 में इस जोड़ी ने घोषणा की कि उन्होंने ‘नो लिमिट’ दोस्ती कायम की है।

Compiled: up18 News