CCL 2026: मुंबई हीरोज के लिए अनुस्मृति सरकार का ‘चीयरलीडर’ अवतार; मैदान पर दिखा क्रिकेट और ग्लैमर का संगम

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग)। जब क्रिकेट का जोश और सेलेब्रिटी ग्लैमर एक ही मंच पर उतर आए, तो माहौल खुद-ब-खुद खास हो गया। Celebrity Cricket League के हाई-एनर्जी वीकेंड में मैदान पर मुकाबला गरम था और स्टैंड्स में अभिनेत्री अनुस्मृति सरकार की मौजूदगी ने उत्साह को एक नया रंग दे दिया। Mumbai Heroes के समर्थन में उनकी बेबाक एनर्जी, आत्मविश्वास और दिल से निकला उत्साह इस मैच को एक यादगार उत्सव में बदलता दिखा।

स्टैंड्स से अनुस्मृति का जोशीला सपोर्ट लगातार ध्यान खींचता रहा। स्टाइलिश लुक में सजी अभिनेत्री मैच के हर पल में डूबी नज़र आईं चौकों-छक्कों पर तालियां, विकेट गिरते ही उत्साह और हर गेंद पर टीम के साथ धड़कता दिल। कैमरों ने जैसे ही उनकी प्रतिक्रियाएँ कैद कीं, स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा तेज़ हो गई और वह पलभर में इवेंट की सबसे चर्चित शख्सियतों में शुमार हो गईं।

स्टार पावर को और मजबूती मिली जब सोहेल खान समेत कई नामचीन सेलेब्रिटीज़ भी मुकाबले में नज़र आए। टीम और मेहमानों के साथ अनुस्मृति के गर्मजोशी भरे पल सीसीएल की उस खूबसूरत टीम स्पिरिट को रेखांकित करते दिखे, जहाँ प्रतिस्पर्धा के साथ सौहार्द भी उतना ही चमकता है।

बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्रीज़ में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के लिए पहचानी जा रही अनुस्मृति सरकार की यह मौजूदगी बताती है कि वह स्क्रीन के बाहर भी दर्शकों से उसी सहजता और ऊर्जा के साथ जुड़ना जानती हैं। सीसीएल का यह वीकेंड क्रिकेट, ग्लैमर और जुनून का शानदार संगम बनकर यादों में दर्ज हो गया।