लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलानुशासक कार्यालय के सामने शुक्रवार को अराजकतत्वों ने सुभाष छात्रावास के दो अंत:वासी छात्र अक्षय वर्मा और आशीष पांडेय की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल भीड़ के सामने असहाय नजर आया। हालांकि किसी तरह से पिट रहे छात्रों को पुलिस की गाड़ी बैठकार जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए बलरामपुर हॉस्पिटल ले जाया गया है।
#LucknowUniversity #BalrampurHospital #Lucknowpolice #violenceinLucknowUniversity
लखनऊ विश्वविद्यालय में बाहरी छात्रों की मारपीट में विश्वविद्यालय का छात्र बुरी तरह घायल। पुलिस की मौजूदगी में परिसर में खूब उत्पात हुआ। घायल छात्र को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया है। pic.twitter.com/vZXw49sQbO— santosh singh (@SantoshGaharwar)
Compiled: up18 News

