Agra News: एनएनआई के महाप्रसाद में उमड़ी भक्तों की ऐतिहासिक भीड़, प्रेम और आस्था के साथ सभी ने ग्रहण किया प्रसाद

विविध

आगरा। रामनवमी के अवसर पर न्यूज नेक्स्ट इंडिया परिवार की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का सैलाव उमड़ पड़ा। राहगीरों से लेकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में महाप्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। महाप्रसाद का शुभारंभ भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया।

इस दौरान अतिथि द्वय ने अपने हाथों से भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया। एनएनआई के महाप्रसाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में आयोजित महाप्रसाद कार्यक्रम में प्रसाद चखने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। प्रेम और आस्था के साथ सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

दिलों को जोडता है महाप्रसादः नवीन जैन

भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत से प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के प्रचलन को छोड़ लोग हमारी संस्कृति और नव संवत्सर से जुड़ रहे हैं। चैत्र नवरात्र का अपना महत्व है। इस बार भारतीय समाज ने बड़ी संख्या में इस मंगल पर्व को उल्लासपूर्ण मनाया। यह खुशी की बात है कि हमारी संस्कृति की पहचान विक्रम संवतसर से युवा वर्ग जुड़ रहा है। विक्रम संवत अत्यंत प्राचीन और वैज्ञानिक प्रणाली पर आधारित है। यह कहना है भाजपा के राज्यसभा सदस्य और ग्रीन आगरा क्लीन आगरा के जनक नवीन जैन का। वह चे आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में न्यूज नेक्स्ट इंडिया और ब्रिज वेल बेल्ट प्रा. लिमिटेड द्वारा राम नवमी पर आयोजित महाप्रसाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहाकि आज युवा नव संवत्सर से जुड़ रहा है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार हर निर्धन परिवार के लिए कार्य कर रही है। महाप्रसाद जैसे कार्यक्रम एक-दूसरे को दिलों से जोड़ते हैं। उन्होंने रामनवमी के इस आयोजन के लिए एनएनआई को बधाई देते हुए उसे शहर की एक दमदार आवाज बताया।

न्यूज नेवस्ट इंडिया बेबाकी से सत्य लिखने में कोई चूक नहीं करता। कम समय में इसने बड़ी ऊंचाइयों की छुआ है। एनएनआई के निदेशक मंडल को बधाई और शुभकामनाएं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार जन-जन तक हिंदुत्व का प्रचार-प्रसार करने में जुटी है। एनएनआई का कार्यक्रम प्रेम व आस्था के साथ सौहार्द का संदेश देता है। ताजा खबरों व जनहित के मुद्दों पर सभी की बात रखता है।

एनएनआई निदेशक मंडल ने एनएनई परिवार के महाप्रसाद में पधारने के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोरा जी, मीडिया प्रभारी भाजपा आगरा महानगर रोहित कत्याल, अमित अग्रवाल ग्वाला जी, करुणा निधि गर्ग जी, मनमोहन कुशवाह जी, एनएनआई के चैयरमेन स्वतंत्र कुमार, प्रबंध निदेशक ब्रजेश सिकरवार, प्रधान संपादक अरविन्द सिंह जी, एनएनआई निदेशक मंडल विजय कुमार बंसल जी, राजीव पराशर जी, गौरव लोधी जी, पुनीत जैन जी, वास्तु विशेषज्ञ आनंद शर्मा जी, चेतन पाठक जी, जयदीप पंवार, नरेंद्र प्रताप सिंह, अरशद रब, पुष्पेंद्र गोस्वामी, लवी किशोर, वीरेंद्र कुमार, शीतल सिंह, जफर, देवेंद्र, भारत, सुरेंद्र अरोरा, कमल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

महाप्रसाद सेवा विशेष रूप से मानवता का प्रतीक है। यह समाज में निस्वार्थ सेवा, करुणा और भक्ति की भावना को बढ़ावा देती है, जिससे पवित्र व दिव्य वातावरण और भी खास हो जाता है। जब श्रद्धालु महाप्रसाद में भाग लेते हैं, तो वे स्थिरता श्रद्धा और भूमि और उसकी प्रचुरता के साथ एक गहरे जुड़ाव की विरासत में भाग लेते हैं। यह एक ऐसी सेवा भी है जो भक्ति और करुणा के मूल्यों को प्रोत्साहित करती है।

राजकुमार गुप्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष

महाप्रसाद एक विशेष प्रसाद है जो एक दिव्य और सांस्कृतिक महत्व रखता है. जो केवल भोजन नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी होता है। महाप्रसाद, देशी खाद्य संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रुखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महाप्रसाद एक ऐसा प्रतीक है जो धार्मिकता संस्कृति और समुदाय को एक साथ लाता है। भोजन को जब भगवान को अर्पित करते हैं तो यह प्रसाद हो जाता है जब उसी प्रसाद को संत और श्रद्धालु ग्रहण करते हैं वे प्रसाद महाप्रसाद हो जाता है।

नवीन जैन राज्यसभा सांसद