अखिलेश यादव की तबीयत ठीक नहीं है, मैं डॉक्‍टर होता तो दवाई जरूर देता: केशव प्रसाद मौर्य

Politics

लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराध करने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले दोनों ही बच नहीं पाएंगे। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रोटोकॉल में ऑपरेशन रोके जाने का संज्ञान लिया। डीएम को जांच करने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर और कमल सरोवर हमारे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं। इसमें नागरिक सहयोग करें। उन्होंने निर्माण इकाइयों को जल्द कार्य पूरा करने के लिए चेतावनी दी। डिप्टी सीएम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां आए थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में सरकार की योजनाओं का बखान किया।

-एजेंसी