भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव

नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा: अखिलेश यादव

Politics

कन्नौज। कन्नौज संसदीय सीट से पर्चा दाखिल करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह सभी लोग चुनाव के नतीजों को सामने देखकर घबरा गए हैं। इसीलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है।

उन्होंने आगे कहा कि कन्नौज का विकास रोकने वालों को अब पाकिस्तान याद आ रहा है। बताया कि वो और उनका परिवार कन्नौज के लिए हमेशा से समर्पित रहे हैं। कन्नौज की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने फिर से यहां चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

कन्नौज के लोग अपने साथ हुई वादा खिलाफी और विकास में अनदेखी का भाजपा वालों से बदला लेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब जिन्होंने प्यार दिया था, वो अब भी साथ देने को तैयार खड़े हुए हैं। भाजपा का इस बार सफाया होना तय है।

भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव नकारत्मकता को खत्म कर देगा। कन्नौज सुगंध की नगरी है। यहां के लोग खुशबू फैलाते हैं। यहां से कन्नौज क्रांति होगी। लोग प्रेम, भाईचारा के साथ आगे बढ़कर भाजपा की नकारत्मकता को नकार देंगे।

रामगोपाल, बोले-भाजपा की जमानत होगी जब्त

अखिलेश यादव के नामांकन के बाद कलक्ट्रेट से बाहर निकलते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि अब अखिलेश आ गए हैं, यहां से भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी। जनता समाजवादी पार्टी को वोट देकर रिकॉर्ड वोट से जिताएगी।

-एजेंसी


Discover more from Up18 News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.