आगरा: फूड एवं फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंक कर हत्या किए जाने के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही उसके पति आकाश गौतम और उसके साथ आई काजल व कुसुमा को गिरफ़्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो और साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर यह साफ हुआ है कि रितिका के पति ने उसकी हत्या करने की प्लानिंग पहले से ही कर रखी थी और इस घटना को अंजाम देने से पहले उसके फ्लैट की रेकी भी की गई थी।
नया वीडियो आया सामने
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो आया है जिसमें ब्लॉगर रितिका को बालकनी से नीचे फेंकने के बाद पति आकाश ने उसके बंधे हाथ खोलने की कोशिश की थी। जिससे ऐसा लगे रितिका ने आत्महत्या की है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का उसका साथी वीडियो बना रहा था। वहीँ फॉरेंसिक टीम को रितिका की हत्या करने के दौरान उसके आखरी सांस तक संघर्ष करने के सबूत मिले हैं। फ्लैट में सामान बिखरा हुआ था। एक गमला भी गिरा हुआ था।
अब तक तीन गिरफ्तार, दो फरार
रितिका सिंह की मौत के बाद उसके माता-पिता देर रात शुक्रवार को गाजियाबाद से आगरा पहुंचे। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पिता सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर आकाश गौतम और उसके अन्य साथियों के ख़िलाफ़ तहरीर दी गई है। पुलिस आकाश और उसके साथ आई दो महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि उसके अन्य 2 साथी अनवर और चेतन अभी फरार हैं।

सहेली को पहले से ही था हत्या का अंदेशा
जानकारी में घर के सामने आया है की रितिका को पहले से ही अंदाजा था कि उसका पति आकाश जिसकी हत्या कर देगा। रितिका की सहेली मंजू के मुताबिक आकाश शादी होने के बाद से ही अपनी पत्नी रितिका के साथ मारपीट करता था। वर्ष 2016 में उसने रितिका को जलाकर मार डालने की कोशिश की थी। इसके बाद से रितिका उससे अलग रहने लगी थी और वह फूड फैशन ब्लॉगर के रूप में काम कर रही थी।
पुलिस फ्लैट मालिक को भी ढूंढने का प्रयास कर रही है जहां यह घटना हुई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि जांच में फ्लैट स्वामी को भी शामिल किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रितिका रियल लाइफ में थी शांत, इंस्टाग्राम पर थे 44 हजार फालोअर

ताजनगरी फेज दो में ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रहने वाली 30 साल की रितिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने द सेसिएटिंग सोल तृप्त करने वाली आत्मा नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। इसमें वह फैशन, फूड और ट्रैवलिंग की जानकारी वीडियो बनाकर अपलोड करती थीं। उनकी लोकप्रियता का यह आलम था कि इंस्टाग्राम पर उनके 44.6 हजार फालोअर थे। इतना ही नहीं उन्होंने 375 वीडियो अपलोड किए थे। इतना ही नहीं फेसबुक पर भी वह अधिक एक्टिव थींं।
फेसबुक फ्रेंड के साथ रहती थीं
रितिका सोशल मीडिया पर जितनी एक्टिव थीं, रियल लाइफ में वह उतनी हीं खामोश थींं। वह काफी शांत—शांत रहती थीं। वह अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रहती थीं। विपुल पहले से शादीशुदा हैं।
पति और दो महिलाओं ने पकड़ा था
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आसपास के लोगों ने मौके से पति और सहयोगी दो महिलाओं को पकड़ा था। हत्या का आरोप पति और चार अन्य लोगों पर है। पुलिस ने तीनों आरोपियेां और फेसबुक फ्रेंड को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में विपुल ने बताया कि वह साल 2019 से लिव इन में रह रहे थेे। अभी ढाई महीने पहले ही ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में किराये पर रहने आए थे।
-एजेंसी


