आगरा। देशभर के 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतिभा की राष्ट्रीय परीक्षा में आगरा के नन्हे मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन के पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खंदारी स्थित आरबीएस ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पुरस्कार और प्रमाणपत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह में पूरन डावर, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. रंजना बंसल, तथा मनोज बल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने बताया कि ब्रेनओब्रेन की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के करीब 2500 स्कूलों के 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आगरा में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों और करीब 300 अभिभावकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को परखने के लिए प्रश्नपत्र को चार प्रमुख वर्गों में विभाजित किया गया था— मेंटल मैथ्स, लॉजिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज और स्पीड हैंडराइटिंग। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय रैंक के आधार पर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय रैंक अंकित मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। देशभर में प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए 15 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार वितरित किए गए।
राष्ट्रीय रैंक में आगरा के बच्चों की धमाकेदार मौजूदगी
आगरा के विद्यार्थियों ने नेशनल वंडरकिड और नेशनल टॉपर श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया। नेशनल वंडरकिड श्रेणी में लवेश (एलकेजी) और वान्या मित्तल (क्लास 8) ने 8 वीं रैंक, देव सिंघल (क्लास 5) ने दसवीं रैंक, अगम यादव (क्लास 1) ने 11 वीं, कुशाग्र जैन (क्लास 3) 18 वीं रैंक, ऋत्विक जैन( क्लास 3) ने 22 रैंक, अविका जैन(क्लास 4) 23 रैंक, अर्नव चौधरी (क्लास 2) 25वीं रैंक प्राप्त की।
नेशनल टॉपर मोहम्मद अलियान (क्लास 7) 26 रैंक, शिवांश मित्तल (क्लास 4) 29 रैंक, आरव चतुर्वेदी (क्लास 5) रैंक 30, आदित्य अग्रवाल(क्लास 7) 31 रैंक, दिव्या बंसल (क्लास 7) 33 रैंक, शौर्य जैन (क्लास 3) रैंक 37, कुंश गुप्ता (क्लास 4) रैंक 38, नयम गोयल (क्लास 4) 39 रैंक, रेयांश मित्तल (क्लास 4) रैंक 40, कनिका अग्रवाल (क्लास 5) 42 रैंक, आरव खंडेलवाल (क्लास 8) 44 रैंक, आदित्य गुप्ता (क्लास 6) 45 रैंक, सान्वी बंसल (क्लास 7) 47 रैंक, कियांश गुप्ता (क्लास 2) 47 रैंक, शिवांश अग्रवाल(क्लास 1) 49 रैंक, इनाया सूद (क्लास 4) 49 रैंक प्राप्त की।
स्कूल चैंपियनशिप में सेंट पीटर्स कॉलेज अव्वल
स्कूल ओवरऑल चैंपियनशिप में भी आगरा के विद्यालयों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सेंट पीटर्स कॉलेज ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय रैंक-18 प्राप्त की। गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम जिला स्तर पर दूसरे स्थान पर रहा और राष्ट्रीय रैंक-24 हासिल की।
सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय रैंक-44 हासिल की। सेंट जॉर्ज कॉलेज जिला स्तर पर चौथे और सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल पांचवें स्थान पर रहा।
छह माह की तैयारी, प्रतियोगिता से सम्मान तक का सफर
ब्रेन ओ ब्रेन आगरा की सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग छह माह पहले शुरू हुईं। अप्रैल और मई में पंजीकरण प्रक्रिया के बाद जून-जुलाई में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अभ्यास सत्र आयोजित किए गए। अगस्त में प्रतियोगिता संपन्न हुई और अब सितंबर में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रेनओब्रेन आगरा की सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल के साथ चयनिका अग्रवाल, मीनू कोहली, आलोक चंद्र, मोहित गर्ग, शिव्या जैन, रूपाली सिंघल, ज्योति वर्मा, श्वेता बंसल, आकांक्षा गुप्ता, तृप्ति मित्तल, नियति गोयल, जिनी दयालानी, सपना गुप्ता, इंद्रा गुप्ता, रीना चंद्रा आदि का सहयोग रहा।
