आगरा: रूढ़ियां तोड़कर सफल हुईं महिलाओं से होगा परिचय, किया जाएगा सम्मानित

विविध

आगरा: जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक शमशाबाद व ब्लॉक बिचपुरी में महिला कल्याण विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। इस अभियान में ब्रेक द बायस हैशटैग कैंपेन के जरिए सामाजिक रूढिओं और पूर्वाग्रहों को तोड़कर सफल हुई महिलाओं से परिचय कराया गया।

उन्होंने बताया कि 06 मार्च तक सोशल मीडिया के जरिए ब्रेक द बायस थीम पर कार्यक्रम होगें। इसमें वे महिलायें, जिन्होंने सामाजिक रूढ़िओ और पूर्वाग्रहों के खिलाफ आवाज की और संघर्ष के बलबूते नया मुकाम हासिल किया, उनके समर्थन में ब्रेक द बायस हैशटैग के जरिए /नचउींप.सांंसलंद पर पोस्ट करना होगा।

07 मार्च को वूमेन ऑफ द टूमारो कार्यक्रम के जरिए किशोरियों और महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा, स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा होगी।

08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनन्ता के जरिए सफल महिलाओं की विभिन्न माध्यमों से कहानी सुनायी जायेगी। ग्रामीण और शहरी महिलायें सम्मानित होगी।

09 मार्च को गो-पर्पल के जरिए महिलाओं के प्रति सम्मान के लिए कार्यक्रम होंगे। 10 मार्च को हेल्थ वॉच के तहत् महिलाओं का एनीमिया, कैंसर और माहवारी के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा 11 मार्च को सुरक्षा वॉरियर्स कार्यक्रम में गॉव और शहरों के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने के लिए सुरक्षा वॉरियर्स का चयन होगा।

-up18 News