आगरा: अज्ञात मैक्स ने बाइक में मारी टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत केंजरा मार्ग स्थित रोडवेज डिपो के पास एक अज्ञात मैक्स ने सड़क किनारे बाइक पर खड़े व्यक्तियों को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

आपको बता दें सुभाष पुत्र राधा कृष्ण शर्मा उम्र करीब 50 वर्ष निवासी चमरौआ थाना बाह बाइक पर अपने गांव के ही रामबरन सविता पुत्र अमर सिंह उम्र करीब 50 वर्ष के साथ बाह बाजार से घर लौट रहे थे। तभी केंजरा मार्ग स्थित रोडवेज बस डिपो के पास वह बाइक पर सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी सामने से आ रही एक अज्ञात मैक्स ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी। और चालाक अज्ञात मैक्स को लेकर मौके से फरार हो गया। मैक्स की टक्कर से दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी केंद्र बाह में इलाज को भर्ती कराया। जहां घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं चिकित्सकों ने दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस अज्ञात मैक्स का पता लगाने का प्रयास कर रही है।