आगरा: सिपाही ने ख़ुद को मारी गोली, हुई मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Crime

आगरा। आगरा ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल कुबेर सिंह यादव ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनाक्रम शुक्रवार सुबह एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार बिहारी कुंज इलाके का है। बताया जा रहा है कि आगरा ट्रैफिक पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल कुबेर सिंह यादव तैनात थे। मृतक हेड कांस्टेबल कुबेर सिंह यादव जनपद इटावा के भरथना के मूल निवासी हैं। घटनाक्रम की जानकारी होते ही इलाके की पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे।

घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसरों ने मृतक हेड कांस्टेबल कुबेर सिंह यादव के शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा द्वारा संबंधित थाना पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास कर रही है। इस घटनाक्रम ने पुलिस के आला अफसरों ने मृतक मृत हेड कांस्टेबल कुबेर सिंह यादव के परिजनों और परिचितों के बयान भी दर्ज किए हैं।